Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पूरे विश्व में इतना असहाय, आशक्त, अमान्य,अक्षम ,विवश, विचार,और मजबुर कोई मुख्यमंत्री होगा- संजय

बिहार पटना,युवा राज्य जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि बिहार में ऐसा मजबूर मुख्यमंत्री जो बातों बातों पर bdo,sdo,थानेदार से लेकर वरीय अधिकारियों और यहां तक की संवेदक की निजी कर्मचारियों के सामने बात-बात पर हाथ जोड़ और पैर पकड़ने की बात करते हैं। बिहार में बढ़ते अपराध, बेलगाम ,भ्रष्टाचार, पलायन एवं प्रशासनिक अराजकता का मुख्य कारण यह है कि एक कर्मचारी तक (अधिकारी तो छोड़िए) मुख्यमंत्री कि नहीं सुनता है। क्यों नहीं सुनता है और क्यों नहीं आदेशों का पालन करता, यह विचारणीय विषय है। हालांकि इसमें कर्मचारी एवं अधिकारियों का अधिक दोष भी नहीं है।
एक कमजोर दिवस मुख्यमंत्री के कारण बिहार में होना यही है जो चंद, सेवारत और सेवानिवृत्त, अधिकारियों ने ठाना है क्योंकि अधिकारी भी जानते हैं कि 43 सीट वाली तीसरे नंबर पार्टी के मुख्यमंत्री हैं। जब शासन में इकबाल खत्म हो जाए हो और शासक में आत्मविश्वास न रहे।। तब उसे सिद्धांत, जमीर और विचार कनारे रख ऊपर से लेकर नीचे तक बात-बात पर ऐसे ही पर पैर पड़ना पड़ता है। बिहार की जनता भी जान चुकी है कि मुख्यमंत्री का अस्तित्व क्या है।

Post a Comment

0 Comments