बिहार मुजफ्फरपुर राज्य के पूर्व मंत्री अजीत कुमार सोमवार को भी आई पी प्रमुख मुकेश सहनी के पैतृक गांव दरभंगा जिले के बिरौल पहुंचे, जहां मुकेश सहनी से मुलाकात कर उनके पिता के जघन्य हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त किया।
इस मौके पर श्री कुमार ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।वहीं मृतक की आत्मा को शांती एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य धारण करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर स्वर्गीय जीतन सहनी को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री अजीत कुमार के अलावा मुखिया इंद्र मोहन झा, साकेत रमन पांडे, मंकू पाठक, कमलेश कांत गिरी, विनय ठाकुर, मुजफ्फरपुर जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, युवा नेता अमन कुमार आदि प्रमुख थे।
0 Comments