Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मोतिहारी ढाका में हिंदू और बजरंग दल की एक बैठक की गई उसमें

बिहार पूर्वी चंपारण जिले के ढाका में हिंदू और बजरंग दल की एक बैठक की गई उसमें
विश्व हिन्दू परिषद ने आज 60 वां स्थापना दिवस ढाका प्रखंड का रक्सा रहिमपुर मे प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता और बजरंगदल जिला संयोजक हेमनत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। वंही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि विहिप विश्व का सबसे बडा सेवा का संगठन है इनहोने बताया कि 1964 मे जनमाषटमी के दिन मुम्बई के संदिपनी आश्रम मे सभी पंथो के महान संतो के देख रेख मे हुआ। इन्होने कहा कि स्थापना काल से लेकर अभी तक विहिप ने अनेक धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक आन्दोलन चलाकर सनातन को बचाए रखने का काम किया। अयोध्या का आन्दोलन राम सेतु का आन्दोलन अमर नाथ श्राईन बोर्ड के लिए आन्दोलन इत्यादि अनेक आन्दोलन कै बदौलत विश्व मे अपना पहचान बनाया। देश मे सेवा के नाम पर रक्त दान करने वाला सबसे बडा संगठन है इतना ही नही आदिवासी इलाके मे शिक्षा का निःशुल्क व्यवस्था सिलाई केन्द्र इत्यादि अनेक प्रकार का सेवा प्रकल्प चला रहा है। इन्होने कहा कि आज वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए हम सभी को जाति पाति को छोड़कर राष्ट्र हित मे सनातन की रक्षा के इकठठा होना चाहिए क्योकि सनातन ही इस देश की रक्षा कर रहा है ।आज देश मे शाहिन बाग संयोग नही बलकी एक प्रयोग था इसलिए भारत भी बंग्लादेश न बन जाए इसलिए हमे सनातन की रक्षा के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहना चाहिए। 
    मौके पर बजरंगदल के जिला संयोजक हेमनत कुमार ने बताया कि विहिप एक गैर राजनीतिक धार्मिक सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन है इसलिए हम युवाओ को हमेशा देश सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए। 
   मौके पर डा संजय कुमार ने बताया कि विहिप देश का सबसे बडा राष्ट्र वादी संगठन है ये देश सेवा और समाज सेवा बताता है इसलिए हम सभी को इस संगठन से जूडकर काम करना चाहिए। 
मंच का संचालन आनन्द भारतीय अधिवक्ता ने किया वंही इस कार्यक्रम मे अरूण मिश्रा बजरंगदल के प्रखंड संयोजक चंचल कुमार विजय कुमार, कनाही कुमार, धनजय कुमार, छोटन कुमार, अजय कुमार, राहुल मंडल, अनुराग कुमार, मुना गुप्ता, विजय जीइत्यादि अनेक कार्यकर्ताओ ने सम्बोधित किया।
पूर्वी चंपारण  कुमार गौरव की  रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments