बिहार मुजफ्फरपुर मै रविवार १४ जुलाई को सुबह १.०० बजे लोकसभा चुनाव २०२४ की समीक्षा और आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने पराशर हॉस्पिटल पर एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के केन्द्रीय प्रभारी डॉ लालजी मेधांकर, प्रदेश प्रभारी एडवोकेट सुरेश राव, प्रदेश महासचिव ललन बैठा, ज़िलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार, प्रदेश सचिव संतलाल राम, प्रदेश सचिव परिमल जी उपस्थित रहे। बैठक में चुनाव परिणाम का गहन विश्लेषण किया गया। बाजरों संबोधित करते हुए डॉ लालजी मेधांकर ने संगठन को मज़बूत करने पर बल दिया। १५-मुज़फ़्फ़रपुर से लोकसभा प्रत्याशी डॉ विजयेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव परिणाम से हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है।
हमलोग समाज के लिए काम करते हैं और करते रहेंगे। बैठक में संगठन विस्तार पर ज़ोर दिया गया और निर्णय लिया गया की मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले के सभी बूथ पर बूथ कमीटी का गठन किया जाएगा। बैठक में पूरे बिहार ख़ासकर मुज़फ़्फ़रपुर में निरंतर बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ विजयेश कुमार ने कहा की क़ानून व्यवस्था बनाए रखने में सरकार पूरी तरह से विफल रही है। बैठक में पत्रकार शिव संकर झा की हत्या की निंदा की गई। साथ ही परिजनों को मुआवज़ा देने एवं पत्नी को जीविकोपार्जन हेतु सरकारी नौकरी देने की माँग सरकार से की गयी।
K G NEWS
बिहार मुजफ्फरपुर से कुमार गौरव का रिपोर्ट
0 Comments