दिनांक 13.7.2024 शनिवार को मुजफ्फरपुर समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर चौथे दिन चार सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के राजकुमार सहनी,प्रखंड अध्यक्ष जिलाधिकारी से चार सूत्री मांग को लेकर अड़े रहे। जांच करने आएं डॉक्टर ने कम से कम पानी पीने की सलाह अन्यथा हालात गंभीर होने की चेतावनी दी। अनशनकारी राजकुमार सहनी के समर्थन में ग्रामीण के साथ साथ मुजफ्फरपुर शहर के सामाजिक कार्यकर्ता आ रहे और चर्चा कर रहे की अनसनकारी को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए।वही सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक कठपुतली कलाकार सुनील सरला ने बताया कि लोकतंत्र में नागरिक को न्याय के लिए संघर्ष करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
अनसनकारी राजकुमार सहनी ने बताया कि मेरे साथ सादा ड्रेस में आकर गुंडागर्दी के साथ 20000 बीस हजार रूपए छीने हैं उसे वापस कराया जाए। मुशहरी थाना में ले जाकर शराब में पेप्सी मिलाकर पिलाने थाना प्रभारी रंजीत कुमार गुप्ता पर कानूनी कार्रवाई की जाएं।मुशहरी थाना प्रभारी रंजीत कुमार गुप्ता को बर्खास्त किया जाए। सुलताना खातून प्रखंड अध्यक्ष, मुशहरी (महिला मोर्चा)अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा ने मुशहरी थानेदार के विरुद्ध आरोप लगाते हुए बताया कि आवेदन का रिसीविंग नहीं देकर दस हजार रूपए की मांग की गई और रुपए नही देने पर बदतमीजी की गई और घटना स्थल पर जांच करने नहीं आए।अनशनकारी राजकुमार सहनी के समर्थन में चौथे दिन भी काफ़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जिला प्रशासन द्वारा अनशन तोड़वाने का प्रयास किया गया लेकिन अनसनकारी बिना न्याय के अनशन तोड़ने के खिलाफ थे।
0 Comments