Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अनशनकारी को समर्थन देने तीसरे दिन पहुंचे सुनील सरला

 
आज दिनांक 12.7.2024 शुक्रवार को

बिहार मुजफ्फरपुर समाहरणालय स्थित अनशन स्थल पर तीसरे दिन छह सूत्री मांगों को लेकर अनशनकारी संतोष कुमार ठाकुर जिला अध्यक्ष ,ग्राम विचार मंच,मुजफ्फरपुर एवं चार सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के राजकुमार सहनी के समर्थन में आगे आएं सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक कठपुतली कलाकार सुनील सरला ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार अनसनकारी गांधीवादी तरीके से अनशन पर बैठे हुए हैं जिला प्रशासन तक अपनी बात भी अखबार ,डिजिटल मिडिया के माध्यम से पहुंचाने का कार्य किया लेकिन भ्रष्ट आचरण वाले अधिकारी पर कारवाई के बदले जिला प्रशासन मौन हैं। जिलाअधिकारी को चाहिए की जल्द से जल्द दोषी पदाधिकारी एवं मुशहरी थाना प्रभारी को निलंबित कर उचित करवाई कर अनसनकारी संतोष कुमार ठाकुर एवं राजकुमार सहनी को न्याय दिलाने का कार्य करें।
कठपुतली कलाकार सुनील सरला 
संयोजक सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान 
 मुजफ्फरपुर बिहार 

K G NEWS के लिए
बिहार मुजफ्फरपुर से कुमार गौरव रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments